फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: कम इंडेट जारी होने पर भूख हड़ताल पर बैठी महिला

Tue, 22 Dec 2020 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में दोघट थानाक्षेत्र की महिला ने दौराला गन्ना समिति द्वारा पर्ची इंडेंट कम जारी करने का आरोप लगाया। महिला ने कम इंडेट जारी करने पर मंगलवार को अपने पुत्र के साथ भूख हड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


कान्हड़ गांव की महिला किसान का आरोप है कि उसके नाम पर पहले 978 क्विंटल बेसिक कोटा था जबकि पति के हिस्से पर 2213 क्विंटल गन्ना सप्लाई थी। पति की मौत के बाद राजबाला के नाम दौराला गन्ना समिति द्वारा 3018 क्विंटल का बेसिक कोटा कर दिया। एक सप्ताह पहले उसका बेसिक कोटा घटाकर 2481 क्विंटल कर दिया।

उनसे दौराला समिति के सुपरवाइजर संजीव कुमार ने भूमि की फर्द व आधार कार्ड की कॉपी मंगवाई और बाद में उन्हें सप्लाई न बढ़ाने को कहा। इसके विरोध में मंगलवार को राजबाला बेटे सूर्यप्रकाश के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गई।
विज्ञापन


उसने बेसिक कोटा सही कराने और सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दौराला गन्ना समिति के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया भूख हड़ताल पर बैठे किसानों से वार्ता हो गई है, शीघ्र ही त्रुटि को ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें