फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया महिला का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
सैडभर गांव में क्रब से महिला का शव निकालते हुए - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सैड़भर गांव में बीती 25 मार्च की रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर बुधवार को महिला का शव कब्र से निकाला गया।
विज्ञापन

सालेह नगर मेरठ निवासी शमा की शादी 15 साल पहले सैड़भर निवासी महबूब पुत्र शरीफ से हुई थी। उसकी बीती 25 मार्च को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाया था। बाद में ग्रामीणों के समझाने पर महिला का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया था। महिला के मायके वालाें का आरोप था कि उसकी मौत के बाद से पति लापता है। परिजनों ने डीएम से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर बुधवार को तहसीलदार प्रसून कश्यप व सीओ अनुज मिश्र के निर्देशन में मृतका के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें