फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर बखेड़ा: नगर पालिका अफसरों से उलझी महिला, फिर आत्महत्या की कोशिश, देखें तस्वीरें

Sat, 31 Jul 2021 09:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
हंगामा करती महिला। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के बड़ौत में नेहरू मूर्ति के पास जमीन को खाली कराने पहुंची नगर पालिका की टीम से एक महिला उलझ गई। मामला उस समय बढ़ गया जब महिला ने टीम के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पालिका की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।

नगर पालिका परिषद की टीम शुक्रवार को नेहरू मूर्ति के पास स्थित जमीन को खाली कराने पहुंची थी। इसी दौरान महिला चंचल गुप्ता विरोध करते हुए टीम के साथ उलझ गई। आरोप है कि नगर पालिका जिस जमीन को अपनी बताकर खाली कराने का प्रयास कर रही है, वह उनकी है। इसे लेकर मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। महिला और उसके बच्चों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस के सामने हंगामा करती महिला। - फोटो : amar ujala
सूचना पर कोतवाली पुलिस बुलाई गई। पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 5
हंगामा करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं परिवार की दूसरी महिलाओं ने उसे किसी तरह रोका। मामला बढ़ता देख नगर पालिका की टीम बैरंग लौट आई।

4 of 5
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala
नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा ने बताया कि जमीन नगर पालिका की है। वर्तमान में नगर पालिका की ओर से अपनी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत टीम वहां गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेसीबी से खाली कराई जमीन। - फोटो : amar ujala
टीम का कहना था कि महिला और उसके परिवार ने जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। विरोध के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई। उधर, सीओ आलोक कुमार का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें