फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

छपरौली। छपरौली थाना क्षेत्र के गांव में घर में अकेली महिला से तमंचे के बल पर युवक ने दुष्कर्म किया। हालांकि साहस का परिचय देकर पीड़िता ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को घेर लिया और दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गांव मेें एक महिला घर पर अकेली थी। तभी मौका पाकर गांव का ही युवक घुस आया और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। भागते समय आरोपी ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान मार दूंगा। बाद में महिला ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर लोग दौड़े और आरोपी को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा का कहना था कि महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें