फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गेहूं काटने गई महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। आदर्श नंगला गांव में रविवार को खेत में गेहूं काटने गई एक महिला की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गयी और शव को एक खेत मेें फेंक दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, रात में महिला के परिजनों ने हत्या के विरोध में जमकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंचे सीओ ने किसी तरह मामला शांत किया और हत्या का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आदर्श नगला गांव निवासी 55 वर्षीय महिला वेदो पत्नी राजेंद्र रविवार की सुबह गांव के ही बबलू के खेत में गेहूं काटने गई थी। वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। इस दौरान किसी ने परिजनों को सूचना दी कि वेदो का शव बबलू के गेहूं के खेत में पड़ा है। ग्रामीणों के साथ परिजन मौकेे पर पहुंचे। वेदो के सिर व गले पर चोट के निशाने थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी दौरान मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख सीओ आलोक कुुमार भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह परिजनों को आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देकर मामला शांत किया। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें