फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर में मूसली से पीटकर महिला की हत्या

Tue, 02 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के मलकपुर गांव में रविवार की रात ससुराल वालों ने महिला की मूसली से पीटकर निर्मम हत्या कर दी। यहीं नहीं, मकान का ताला लगा आरोपी फरार हो गए। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर एसपी, सीओ पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। महिला के भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


खेकड़ा के गांव बसी निवासी अमिता (35) पुत्री सुंदर की शादी 14 साल पहले मलकपुर गांव के योगेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुराल वाले छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार इसे लेकर पंचायतें भी हुई। चार दिन पूर्व ही अमिता ससुराल आई थी। रविवार की रात उसकी मूसली से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई।

इसके बाद आरोपी ससुर, देवर और पति मकान का ताला लगा कर फरार हो गए। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी रवि शंकर छवि, सीओ सीपी सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मूसली भी कब्जेे में ले ली। सूचना पर अमिता के मायके वाले भी मलकपुर पहुंच गए और हंगामा किया। अमिता के भाई सुमित ने पति योगेश, ससुर रामफल, सास राजकली, देवर कंवरपाल को नामजद कराते हुए हत्या रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने राजकली को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी रवि शंकर छवि ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असली वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


सास को लिया आड़े हाथों
बड़ौत। अमिता की हत्या की खबर लगते ही मायके वाले मलकपुर पहुंच गए और पुलिस के सामने ही मौके पर मौजूद अमिता की सास राजकली को आड़े हाथों लिया। भाई सुमित ने बताया कि रविवार की देर शाम उसकी बहन से फोन पर बताया कि ससुराल वाले मुझे मार सकते है। उसकी सास बुरा भला कहकर गई है और उसके दोनों बच्चों को भी अपने साथ ले गई। आरोप लगाया कि सास ही इस हत्याकांड की जड़ है।

छिन गया मां का साया
बड़ौत। अमिता की मौत के बाद उसके दोनों बच्चे तनु (13) और बेटा कुणाल (7) से बचपन में ही मां का साया छिन गया। दोनों गुमसुम है। सीओ ने भी बच्चों ने घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह जब अपने घर पर आए तो वहां ताला लगा हुआ था।

हम बदला जरूर लेंगे ः बड़ौत। अमिता की हत्या के बाद उसकी मां विनोद और भाईयों का रोते-रोते बुरा हाल था। रोते-रोते मां कह रही थी कि पुलिस न्याय दिलाएं या न दिलाएं, हम इसका बदला जरूर लेंगे। ससुराली उसे आए दिन मारते पीटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें