फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के रवैये से नाराज, हंगामा

Mon, 01 Feb 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट थाना क्षेत्र के एक कस्बे से प्रेमी के साथ फरार हुई युवती को कोतवाली पुलिस द्वारा छोड़े जाने के विरोध में युवती के माता-पिता ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया और पुलिस को खरी खोटी सुनाई। पुलिस द्वारा आश्वासन दिए जाने पर वे शांत हुए।
विज्ञापन


दोघट थाना क्षेत्र के कसबे से चार दिन पूर्व युवती निरपुड़ा गांव निवासी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। उसके पिता ने थाने पर इस संबंध में गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस व उसके परिजन उनकी तलाश में लगे हुए थे। रविवार को युवती के जीजा ने दोनों को बड़ौत में पकड़ लिया।

प्रेमी तो उसके साथ मारपीट कर फरार हो गया, लेकिन युवती को उसने पुलिस को सौंप दिया। युवती अपने ही जीजा पर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर उसके जीजा सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया और युवती को छोड़ दिया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब युवती के माता-पिता को लगी, तो उन्होंने बड़ौत कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि युवती को उनकी सुपुर्दगी में देना चाहिए था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आठ माह पूर्व भी बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था।

उसने अपने जीजा को झूठा फंसाया है। बाद में पुलिस ने इस मामले में सही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर वे शांत हो गए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि माता-पिता से तहरीर ली जा रही है। तहरीर आने पर युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें