फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर घायल हुई महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर/बालैनी। ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर सरफाबाद के समीप एक महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसने दम तोड़ दिया। उधर तीन दिन पूर्व बाइक से गिरकर घायल हुई रोशनगढ़ की महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मंनौली ( गाजियाबाद) की संतोष (60) पत्नी रामफल अपने पुत्र अशोक के साथ बाइक से हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थी। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सरफाबाद के समीप पहुंचे तो महिला बाइक से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गई। अशोक ने राहगीरों और एक्सप्रेस-वे के कर्मियों की सहायता से महिला को रोहतक के एक अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसने दम तोड़ दिया। उधर अमीनगर सराय-दत्तनगर मार्ग पर तीन दिन पहले बाइक से गिरकर घायल हुई रोशनगढ़ की महिला सुखिया पत्नी तिलक मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
दस पेटी शराब सहित युवक गिरफ्तार
चांदीनगर। थाना प्रभारी चमन प्रकाश शर्मा ने बताया मंगलवार की सुबह पुलिस ने खट्टा प्रह्लादपुर गांव की पूर्वी यमुना नहर से चेकिंग के दौरान एक कार से दस पेटी शराब बरामद की। पकड़ा युवक खट्टा प्रह्लादपुर का मोनी उर्फ मोनू पुत्र देवेंद्र है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें