फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बदरखा में महिला की संदिग्ध मौत: पीटने और जहरीला पदार्थ देने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 15 Oct 2025 09:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बदरखा गांव में महिला की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा हो गया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि पति ने शराब के रुपये नहीं देने पर पहले पिटाई की और फिर जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
13 महिलाओं समेत होटल से 16 लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के छपरौली क्षेत्र में बदरखा गांव निवासी मोनिका (30) की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई दीपक ने आरोप लगाया कि मोनिका के पति ने शराब के रुपये नहीं देने पर उसकी पिटाई की और फिर जहरीला पदार्थ देकर जान ले ली। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि महिला की कमर पर डंडे से पिटाई के निशान मिले हैं और मुंह से झाग भी निकल रहा था।

 

विज्ञापन

मोनिका शामली जिले के सिंभालखा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी दो साल पहले बदरखा निवासी अशोक से हुई थी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मोनिका की तबीयत बिगड़ने पर उसने अपने भाई दीपक को फोन कर स्थिति बताई। दीपक अपने दोस्त के साथ बदरखा पहुंचा और मोनिका को सीएचसी छपरौली लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
मृतका के भाई ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह रोज शराब पीकर झगड़ा करता था और शराब के लिए रुपये मांगता था। रुपये न देने पर उसने मोनिका की पिटाई की और बाद में कुछ जहरीला पदार्थ दे दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी शिवदत्त ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट होगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले पति की मौत के बाद हुई थी दूसरी शादी
शामली जिले के सिंभालखा गांव की मोनिका की पहली शादी बावली गांव के युवक से हुई थी, जिससे उसे एक बेटी हुई जो अब पांच साल की है। पहले पति की मृत्यु के बाद उसकी दूसरी शादी बदरखा गांव के अशोक से हुई थी। इस विवाह से उसे दो बच्चे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें