पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बली गांव में मंगलवार देर रात्रि एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस नेशव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने की शिकायत की।
गाजियाबाद जनपद के जावली गांव निवासी कृष्णपाल ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन ममता की शादी वर्ष 2002 में बली गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल में उसकी बहन का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया। इसकी वजह से कई बार पंचायतें भी र्हुइं। आरोप लगाया कि मंगलवार देर रात्रि संदिग्ध हालात में उसकी बहन की मौत हो गई। उधर, इंस्पेक्टर ओपी सिंह का कहना है कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई है। इसके आधार पर जांच की जा रही है।