फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह घटना दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पशु पैठ के पास हुई। मृतक महिला की पहचान फजलपुर सुंदरनगर निवासी सुनीता के रूप में हुई है। पति किरणपाल और बेटे सोनित को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। किरणपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से शामली जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर पशु पैठ के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया था। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर शुक्रवार रात अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें