फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छत से गिरकर महिला की मौत, बच्चा गंभीर

विज्ञापन
रटौल निवासी मृतक महिला शमीम की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। अपने बेटों के साथ हरचंदपुर गांव में निकाह समारोह में आई रटौल निवासी शमीम (40) ने छत पर खेल रहे धेवते फैजान को पकड़ते समय वहां लगे पर्दे के पीछे दीवार समझकर हाथ लगाया। जिससे वह धेवते के साथ नीचे गली में गिर गई।
शमीम व फैजान को परिजन जिला अस्पताल में लेकर गए, जहां शमीम को मृत घोषित कर दिया गया। बहनों के निकाह में आए शमीम के बेटे समीर, आमिर, साहिल, शहनवाज को अपनी मां का जनाजा लेकर जाना पड़ा। रटौल निवासी समीर ने बताया कि रविवार को अपनी मां शमीम, आमिर, साहिल, शहनवाज, बहन समरीन समेत अन्य के साथ ननिहाल हरचंदपुर में ममेरी बहन हुमा और बेबी के निकाह समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

सोमवार को निकाह होने के बाद रात में परिवार के कुछ सदस्य छत और कुछ नीचे कमरों में सो गए। निकाह समारोह के चलते घर में दीवारों पर पर्दे लगाए गए थे। ममेरी बहन वसीमा अपने पति फुरकान निवासी मोहल्ला मुगलपुरा व अपने बेटे फैजान समेत अन्य लोगों के साथ आई हुई थी।
मंगलवार की सुबह उसकी मां शमीम छत पर बैठी हुई थी, तभी वसीमा का बेटा फैजान वहां दौड़ने लगा। छत से नीचे गिरने के डर से उसकी मां शमीम ने फैजान को पकड़ लिया। तभी नियंत्रण बिगड़ने पर पर्दे के पीछे दीवार समझकर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पर्दे पर हाथ लगते ही उसकी मां शमीम अपने धेवते फैजान के साथ छत से नीचे गली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनते ही परिवार के लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन

वहां आए गांव के शहबाज, अरबाज समेत अन्य लोग घायल शमीम और फैजान को लेकर बागपत के निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सिटी स्कैन कराने के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। वहां से बेटे अपनी मां को शव लेकर चले गए। शमीम के परिवार में चार बेटे और दो बेटियां हैं।

रटौल निवासी मृतक महिला शमीम की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

रटौल निवासी मृतक महिला शमीम की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें