फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, छह घायल

Thu, 26 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल से घटना की जानकारी मंत्री कुलदीप उज्ज्वल। - फोटो : amae ujala
विज्ञापन
बागपत-मेरठ रोड पर बालैनी क्षेत्र के चुनमुन रेस्टोरेंट के पास वैगनआर कार और मारुति वैन की बुधवार शाम जबरदस्त भिड़त हो गई। इसमें महिला की मौत हो गई। उनके पति और दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस  घायलों को कारों से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


 सांकल पुट्ठी निवासी पिंकू उर्फ कृष्ण (32) बुधवार शाम करीब छह बजे अपनी पत्नी सोनिया (30), बेटी मानू (3) और बेटे अक्की (2) के साथ मारुति वैन में सवार होकर अपनी ससुराल खरखौदा (मेरठ) जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बालैनी क्षेत्र के चुनमुन होटल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही वैगनआर गाड़ी से टकरा  गई।

इससे वहां हड़कंप मच गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और लोगों ने मिलकर कारों से घायलों से निकाला और बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।  मारुति वैन में सवार महिला सोनिया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतका के घायल बेटे अक्की की हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली  रेफर किया। पिंकू और मानू का अस्पताल में भर्ती हैं। वैगनआर कार में दिल्ली के बौद्ध विहार के पांच लोग विशाल, सुमित, रोहित, हरीश और सतेंद्र सवार थे। इनमें से विशाल, हरीश और रोहन घायल हो गए। सुमित और सतेंद्र ने बताया वे जानी नहर से स्नान कर घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें