फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम

Thu, 26 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। टांडा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक जूनियर हाईस्कूल पर पूर्व प्रधान द्वारा किए गए अवैध कब्जे के मामले में बुधवार को गांव में अभिभावकों और ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया गया। चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर विद्यालय से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


रामनिवास त्यागी की अध्यक्षता और यामीन के संचालन में हुई पंचायत में बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण शामिल हुए। ग्राम प्रधान शकील का कहना था कि गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक जूनियर हाईस्कूल पर पूर्व प्रधान इरफान पुत्र इस्माइल और उसके लोगों द्वारा विद्यालय की चारदीवारी तोड़ने का मामला गंभीर है।

प्रधानाध्यापक सुदेश खोखर की शिकायत के बावजूद न तो शिक्षा विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही प्रशासनिक अधिकारी। अवैध कब्जे के चलते विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत मेें सर्वसम्मति से प्रशासन को दो दिन में अवैध कब्जा हटवाने का समय दिया गया है। इस बाबत एबीएसए डॉ. प्रभात कुमार का कहना था कि विद्यालय की भूमि को शीघ्र से मुक्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत में इकदार मुखिया, नौशाद, जमशेद, भूरा चौधरी, यामीन, शौकत, मुस्तफा खां, दिलशाद, असगर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें