फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ठग ने किया हंगामा, गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत में फूंस वाली मस्जिद के पीछे मोहल्ला सराय में एक जूते की दुकान के गल्ले से नशे की हालत में खुद को पति-पत्नी बताने वाले महिला व पुरुष ने रुपये निकालने का प्रयास किया। जब दुकानदार ने शोर मचाया तो महिला चाकू लेकर खड़ी हो गई और कहा कि  ‘यदि मुझे हाथ लगाया तो चाकू मारकर मर जाऊंगी और तुम्हें फंसवा दूंगी’। करीब आधा घंटा उन्होंने जमकर हंगामा किया। लोगों ने किसी तरह महिला का चाकू छीना। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ले गई।
विज्ञापन


मोहल्ला सराय में राजेश कुमार की जूते की दुकान है। मंगलवार की दोपहर वह दुकान के ऊपरी हिस्से में स्थित जूते बनाने वाले कारीगरों के पास गया था। इसी दौरान एक महिला व पुरुष दुकान में आए और उसका गल्ला खोलकर पैसे निकालने लगे। इसी दौरान राजेश नीचे आया तो महिला ने चाकू निकाल लिया और उसके साथ आया पुरुष जो खुद को महिला का पति बता रहा था, वह भी राजेश से भिड़ गया।

शोर मचाएं जाने पर काफी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने चाकू घुमाते हुए कहा कि यदि किसी ने भी हाथ लगाया तो वह चाकू अपने पेट में मारकर उन्हें फंसा देगी। इसी दौरान राजेश का लड़का राज खाना लेकर आया तो महिला चाकू लेकर उसकी ओर भी दौड़ पड़ी। करीब आधा घंटा हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें बमुश्किल पकड़ा। पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा तो सीएचसी पर भी उन्होंने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि हिरासत में लिया गया पुरुष अपना नाम बबलू और महिला मीनाक्षी बता रही है। वे दोनों आपस में पति-पत्नी का रिश्ता बता रहें हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें