फोटो नंबर 04केएआर 2
मिलीभगत करने का आरोप लगाते विवेचक बदलवाने की भी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दहेज हत्यारोपी ससुरालियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा के लोगों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विवेचक पर आरोपियों से मिलीभगत करने का आरोप लगाते तफ्तीश बदलवाने की भी मांग की।
मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी सबीला पत्नी गुलफाम ने दो अक्टूबर 2016 को अपनी पुत्री गुलशन की शादी थाना रमाला के गांव किरठल निवासी एक युवक के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले गुलशन को गंभीर रूप में घायल कर 16 जुलाई 2020 को पाठशाला बस स्टैंड के पास डालकर चले गए थे। मायके वालों ने उसे मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सबीला ने गुलशन के पति, ससुर, सास, जेठ, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय पहुंची सबीला ने बताया कि पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उसने डीआईजी मेरठ को शिकायती पत्र भेजकर विवेचक पर आरोपियों से मिलीभगत करने का आरोप लगाकर मुकदमे की विवेचना किसी अन्य सीओ के नाम ट्रांसफर किए जाने की मांग की। सीओ मंगल सिंह रावत का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।