फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी व दो बेटियों की बेरहमी से हत्या, वारदात के वक्त देवबंद गए थे पति

Sat, 11 Oct 2025 03:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

Baghpat Crime News: बागपत के गांगनौली गांव में महिला और दो बच्चों की हत्या से सनसनी फैल गई। मौलाना इब्राहीम देवबंद कार्यक्रम में गए थे, लौटे तो परिवार खून से लथपथ मिला। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के गांगनौली गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मस्जिद परिसर में रहने वाली एक महिला और उसके दो बच्चों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


मृतक परिवार मौलाना इब्राहीम पुत्र यामीन निवासी सुन्ना, जिला मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है। मौलाना यहां गांगनौली की मस्जिद में रहते थे और धार्मिक शिक्षण का कार्य करते थे। घटना के समय मौलाना देवबंद में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे।

यह भी पढ़ें: तस्वीरों में FM का देवबंद दौरा: दारुल उलूम जाते ही बदला विदेश मंत्री का नाम, मिली हदीस-ए-सनद, हो गए मौलाना

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब बच्चे पढ़ने के लिए मस्जिद पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि महिला और दोनों बच्चे खून से लथपथ पड़े हैं। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें