फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के जन्म पर बीवी को घर से निकाला, नवजात की जान लेने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के जन्म पर बीवी को घर से निकाला, नवजात की जान लेने की कोशिश
विज्ञापन

बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव में बेटी के जन्म पर गुस्साए व्यक्ति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। यही नहीं नवजात की भी जान लेने की कोशिश की। पीड़िता ने मायके वालों के साथ एसपी से मिलकर शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बिलोचपुरा गांव निवासी महक पुत्री भूरा ने एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव को बताया कि उसका निकाह 30 जून 2017 को गांव के ही शाहरुख पुत्र पप्पू के साथ हुआ था। परिवार ने निकाह में हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया गया था। इसके बावजूद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने 20 जनवरी को जिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। वह 25 जनवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज हुई। आरोप है कि ससुराल वाले बेटी पैदा होने से और अधिक चिढ़ गए। 26 जनवरी को शौहर ने नवजात को मारने की कोशिश की। इसके बाद उसे मारपीट कर नवजात के साथ घर से बाहर निकाल दिया। एसपी का कहना है कि पुलिस से मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें