फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना गन्ना सप्लाई काटी जा रही थी पर्चियां, रमाला मिल को लाखों की चपत

विज्ञापन
चीनी मिल बागपत - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल में सुपरवाइजर और तौल लिपिक की मिलीभगत से बिना गन्ना सप्लाई किए ही कुछ किसानों की पर्चियां काटी जा रही थी। जीएम ने टीम के साथ मिल में चेकिंग की तो फर्जीवाड़ा सामने आया। खाली बुग्गी और ट्रॉली का तौल भी दो बार किया जा रहा था। थाने में तहरीर दे दी गई है। इससे चीनी मिल को लाखों रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन

विस्तारीकरण के बाद शुरू हुए नए पेराई सत्र के दौरान रमाला चीनी मिल में आए दिन कोई न कोई प्रकरण सामने आ रहा है। जीएम डॉ आरबी राम ने बताया कि मिल गेट पर धांधली, छलकपट और साठगांठ कर मिल को नुकसान पहुंचाया गया। संविदा सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार और तौल लिपिक अजय पर आरोप लगाए गए हैं। फर्जीवाड़े के तहत मिल में एक भरी बुग्गी या ट्रॉली का वजन दो बार कर देते थे। इसके बाद किसी दूसरे किसान के खाली वाहन का वजन दो बार कर एक अतिरिक्त पर्ची अपने या किसी चहेते के गन्ना खाते में जारी की जा रही थी। नियम है कि किसान को भरी बोगी के वजन के बाद खाली का वजन कराने के बाद पर्ची जारी की जाती है। लेकिन नियम का पालन नहीं मिला। दोनों से जानकारी ली गई, लेकिन साफ जवाब नहीं मिला। जीएम ने दोनों के खिलाफ तहरीर दे दी है। मिल को लाखों रुपये की चपत लगाए जाने का अनुमान है। दोनों कब से तैनात थे, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। दोनों कर्मचारियों को तौल से, हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें