फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मलकपुर मिल को नोटिस, अब आरसी होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-किसानों का 300 करोड़ रुपये गन्ना बकाया चल रहा, पहले भी जारी हो चुके हैं कई नोटिस
विज्ञापन

- 20 अक्तूबर से मिल को चालू करने की हो रही है तैयारी, इससे पहले जारी होगी आरसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। किसानों का 300 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने पर मलकपुर मिल को नोटिस जारी किया गया है। अब मिल की आरसी जारी करने की तैयारी की जा रही है, क्योंकि मिल को 20 अक्तूबर से चलाने की तैयारी हो रही है। मिल चालू होने से पहले आरसी जारी की जाएगी। इसके अलावा पांच चीनी मिलों ने भी अभी तक किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया है।
मलकपुर चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र का करीब 300 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया चला आ रहा है। किसान बागपत से लेकर लखनऊ तक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक भी भुगतान नहीं हुआ है। वहीं नया पेराई सत्र भी इस माह से शुरू हो जाएगा। किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने पर जिला गन्ना अधिकारी अमर प्रताप सिंह ने मलकपुर मिल को नोटिस जारी किया है और पेराई सत्र शुरू करने से पहले किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान करने के आदेश दिए हैं ताकि किसानों की परेशानी कम हो सके। यदि भुगतान नहीं होता है तो मिल चालू होने से पहले आरसी भी जारी की जाएगी। साथ ही शासन को भी कार्रवाई से अवगत कराया जाएगा। वहीं मलकपुर चीनी मिल के 20 अक्तूबर से चालू होने की उम्मीद है, क्योंकि मिल ने अपना शेड्यूल दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सॉफ्ट लोन पर दिसंबर तक होगा निर्णय
बागपत। मलकपुर चीनी मिल के सॉफ्ट लोन पर निर्णय 31 दिसंबर तक होने की संभावना है। कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई बात नहीं बन सकी है। अब संभावना जताई जा रही है कि मिल को दिसंबर में लोन मिल जाए। शासन द्वारा मिल की संपत्ति का भी आंकलन किया जा रहा है। यदि समय से मिल द्वारा लोन का भुगतान नहीं किया जाता है तो रिकवरी कैसे होगी। साथ ही चीनी मिल भुगतान के आंकड़े को बढ़ाया जाएगा, जिससे वह लोन के दायरे में आ सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें