फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के साथ लौटे डीपीआरओ

Wed, 13 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
निजी सुरक्षा के साथ बागपत पहुंचे डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल और डीपीआरओ की बीच बातचीत का टेप वायरल होने के बाद से छुट्टी पर चल रहे सर्वेश पांडेय पर्सनल सुरक्षा लेकर लौट आए हैं। मंगलवार को उन्होंने ज्वाइन कर लिया। प्रमुख सचिव से मिल कर उन्होंने सुरक्षा की मांग की  थी। शासन ने उन्हें जल्द ही सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन सुरक्षा नहीं मिलने के    कारण वह व्यक्तिगत सुरक्षा लेकर लौट आए हैं। 
विज्ञापन


पिछले महीने छह जून को कलक्ट्रेट में सपा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने ग्राम सचिवों के तबादले समेत अन्य मांगों को लेकर समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद वायरल हुए टेप ने लखनऊ तक भूचाल खड़ा कर दिया था।  डीपीआरओ को धमकाने का मामला सामने आया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ. कुलदीप उज्ज्वल को राज्य मद्य निषेध परिषद के चेयरमैन पद से हटा दिया था। 

मामले के तूल पकड़ते ही  प्रभारी डीपीआरओ सर्वेश पांडेय छुट्टी पर चले गए थे। उन्होंने प्रमुख सचिव पंचायती राज से मिलकर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की थी। कईं बार उन्होंने तबादले और सुरक्षा की मांग रखी। एक महीने से वह मेडिकल अवकाश पर चल रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार को वह दफ्तर पहुंचे और ज्वाइन कर लिया। सर्वेश पांडेय ने बताया वह व्यक्तिगत सुरक्षाकर्मी के साथ आए हैं। इसके अलावा लाइसेंस रिवाल्वर भी लेकर आए हैं। बुधवार को वह डीएम ह्दय शंकर तिवारी से मिलकर सुरक्षा   की मांग करेंगे।

क्या था मामला
 प्रभारी डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय के नाम से डीएम, एसपी और मीडिया को छह जून को एक पत्र जारी किया गया था। इसमें आरोप लगाया था कि सपा के बागपत प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने चार जून की रात डीपीआरओ को कॉल कर धमकाया है। मुद्दा ग्राम सचिवों के तबादले का था। छह जून को कलक्ट्रेट में उज्ज्वल ने समर्थकों के साथ प्रदर्शन भी किया। मामला गरमाने के बाद डीपीआरओ अवकाश पर चले गए थे। मंगलवार को एकाएक वह व्यक्तिगत सुरक्षा लेकर लौट आए हैं।

बोले सर्वेश पांडेय
बागपत में व्यक्तिगत सुरक्षा लेकर आया हूं। पुलिस सुरक्षा की मांग बुधवार को डीएम और एसपी से करूंगा। वह पुरानी किसी बात पर कमेंट नहीं करना चाहते। केवल अपनी सुरक्षा चाहते हैं। टेप कैसे वायरल हुई, उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। 

उज्जवल बोले, साजिश
सपा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल पहले ही कह चुके हैं कि टेप में उनकी आवाज नहीं है। यह उनके खिलाफ साजिश है। वह डीपीआरओ के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों करेंगे। वह खुद मामले की जांच की मांग भी    कर चुके हैं।
विज्ञापन


कब क्या हुआ
 04 जून : रात 11:31 बजे डीपीआरओ को धमकी भरी कॉल
 06 जून : कुलदीप उज्ज्वल का समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट में हंगामा, टेप वायरल
 07 जून : धमकी और हंगामे की शिकायत लखनऊ तक पहुंची
 08 जून : कुलदीप उज्ज्वल को राज्य मद्य निषेध चेयरमैन पद से हटाया
 09 जून : कुलदीप उज्ज्वल के समर्थन में कलक्ट्रेट का घेराव
 10 जून : डीपीआरओ जौनपुर गए, डीएम ने छुट्टी स्वीकृत नहीं की
 11 जून : सर्वेश पांडेय प्रमुख सचिव से मिले, मनोज प्रभारी डीपीआरओ
 12 जून : कुलदीप उज्ज्वल के टेप की पुलिस ने जांच शुरू की
 13 जून : डीपीआरओ दोबारा से प्रमुख सचिव से मिले
 12 जुलाई : डीपीआरओ सर्वेश पांडेय ने ज्वाइन किया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें