फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसोसिशन आंदोलन की पक्षधर नहीं : महेश

Tue, 12 Jul 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत । इंडस्ट्रीज एवं ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार आहुलिया ने कहा हमारा संगठन व्यापारी के साथ घटना होने पर बाजार बंद और आंदोलन के पक्ष में नहीं है। वह यह घटना क्यों हुई और किन कारणों से हुई, इसे जानने की पक्षधर है।
विज्ञापन


सोमवार को बागपत इकाई के जिलाध्यक्ष मुकेश जैन के आवास पर आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हमारा संगठन यदि किसी व्यापारी के साथ लूट या अपहरण हो जाए तो आंदोलन के पक्ष में नहीं है। वह यह देखता है कि आज का युवा बेरोजगार है और बेरोजगारी के चलते वह आपराधिक दुनिया में कूद रहा है। हमें ऐसे युवाओं के पास जाकर उन्हें समझाकर रोजगार दिलाने का प्रयास करना है ताकि वह अपराध की दुनिया को छोड़कर अपने कमाई से पैरों पर खड़ा हो सके। 

उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य संपूर्ण भारत के व्यापारी एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों को एकता के सूत्र में पिरोकर और राष्ट्र निर्माण में उनके समुचित योगदान का प्रतिफल दिलाना है। उन्होंने बताया मात्र डेढ़ वर्ष की अल्प अवधि में उत्तर भारत के तमाम राज्यों में एसोसिएशन का गठन कर लिया गया है और प्रत्येक राज्य में प्रदेश स्तर की इकाई का गठन किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार ने  एमएसएमई उद्यमी समाज के लिए कई योजनाएं चलाई, लेकिन इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उद्यमी इनकी जानकारी ले तो अपना व्यवसाय बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने बाजार विकास सहायता एमडीए जैसी योजनाएं चलाई जा रही है, इससे व्यापारी और उद्यमी को बताना और लाभान्वित करने के लिए एसोसिएशन प्रत्येक प्रदेश में कार्यशाला संगोष्ठियां, सेमिनार आदि कर रही है। इस अवसर पर अतुल जैन, सचिन जैन, पुष्पेंद्र तोमर, आनंद जैन, संदीप जैन, मुकेश जैन, अमित जैन आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें