फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बदलते लाइफ स्टाइल से मनोविज्ञान क्षेत्र में बढ़ रहे कैरियर बनाने के अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 4
विज्ञापन

बड़ौत। दिगंबर जैन महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में बृहस्पतिवार को 'करियर काउंसलिंग' विषय पर संगोष्ठी हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी का शुुभारंभ मनोविज्ञान विभाग मेरठ कॉलेज मेरठ की प्रोफेसर डॉ़ मंजू खोखर, डॉ़ अंशु अग्रवाल व डॉ़ नीरज राणा ने संयुक्त रूप से किया। प्रोफेसर मंजू खोखर ने बताया कि साइकोलॉजिस्ट के तौर पर सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों, स्कूलों, यूनिवर्सिटी, सरकारी एजेंसियों, प्राइवेट इंडस्ट्रीज या फिर रिसर्च ऑर्गेनाइजेशंस में आसानी से नौकरी मिल सकती है। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ़ नीरज राणा ने बताया कि आधुनिक समय में मनोविज्ञान की आवश्यकता लगभग जीवन के हर क्षेत्र में है। बदलते लाइफ स्टाइल के साथ मनोविज्ञान विषय में करियर बनाने की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं। इस अवसर पर डॉ़ अंशु अग्रवाल को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में रेशु, सुमैया, शानू, रुपाली, राजीव, अरविंद, पुष्पेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें