-हिंदू समाज की भावना को पहुंचाई ठेस, डीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
फोटो- 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान के विरोध में कांवड़ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
कलक्ट्रेट पहुंचे कांवड़ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाषण में भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हुए हिंदुओं का मजाक उड़ाकर अपमान किया। कांग्रेस पहले हिंदुओं को आतंकवादी और अब हिंसक बताकर अपमान कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके जयकुमार, सत्यवीर ठाकुर, कपिल शर्मा, प्रियंका आर्या, पूजा शर्मा, उषा मलिक, सतीश एडवोकेट, राजीव राजपूत, अजय शर्मा, राकेश आर्य, पारुल आर्या, प्रियांशी आर्या, प्रवेश, अनिल मौजूद रहे।