फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा छंटा, सर्दी ने कंपकंपाया

Wed, 03 Jan 2018 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर कोहरे से गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौसम ने फिर करवट बदली। कोहरा छंटता नजर आया, लेकिन तापमान में गिरावट बरकरार है। सोमवार की रात में पारा 5.4 रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को दिन में भी तापमान 13.9 डिग्री रहा। ठंड से लोग कंपकंपाते नजर आए।
विज्ञापन


मंगलवार को दिन ढलते ही एकाएक कोहरे पड़ने लगा। इस कारण सड़कों पर वाहन चालकों को चलने में परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे के होते ही लोग घरों में छिप गए। बाजार में सन्नाटा पसर गया। मुख्य चौराहों पर अलाव में लोग हाथ तापते रहे।

जनपद में पिछले तीन दिन से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार को कोहरे से राहत मिली तो शीत लहर ने लोगों को जकड़ लिया। सोमवार की रात का तापमान 5.4 डिग्री रहा। सर्दी बढ़ने के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन


दोपहर के समय निकली धूप से हल्की राहत मिली। उधर, शामली से दिल्ली जाने वाली 51906 जो सुबह तीन बजे बागपत रोड स्टेशन पर आती है वो अपने समय से एक घंटा लेट रही। शामली से दिल्ली जाने वाली 54058, 51914, 74022, 51910, 54476, 74024 ट्रेनें देरी से पहुंची।

दिल्ली से शामली जाने वाली 74025, 51909, 74021, 54475, 51911, 51913, 51905 ट्रेनें भी अपने समय से देरी से स्टेशन पर पहुंचे। इससे दिनभर सभी ट्रेन यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि सर्दी और कोहरे के कारण ट्रेनें विलंब से चल रही है।

ठंड से कक्षा नौ की छात्रा हुई बेहोश
बड़ौत। पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा बेहोश हो गई। इससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ढिकाना गांव की कक्षा नौ की छात्रा बिट्टो नगर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है।

पड़ रही कड़ाके की सर्दी के चलते जब वह कक्षा में थी तो वह अचानक बेहोश हो गई। इससे शिक्षकों में अफरा तफरी मच गई और तुरत फुरत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें