अमीनगर सराय। बिनौली बस स्टैंड पर हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल नीचे से जर्जर हो गया है, जो कभी गिर सकता है। नगर के व्यापारी काफी समय से पोल को बदलवाने की मांग की कर रहे हैं, मगर बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। मंगलवार को पोल बदलवाने की मांग को लेकर नगर के व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ हंगामा किया। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी। हंगामा करने वालों ने महेश, मनोज, गुलफाम, मोहित, अनुज, राकेश, सुमित, सुनील, छोटू मौजूद रहे। उधर, जेई सुनील कुमार का कहना है कि पोल बदलवाने के लिए उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। पोल को शीघ्र बदलवा दिया जाएगा।