फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली नहीं मनाने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली नहीं मनाने की दी चेतावनी
विज्ञापन

बड़ौत। लूंब गांव के यूपी पुलिस के सिपाही की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध परिवार के लोगों ने दीपावली न मनाने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इस मामले में नामजद आरोपियाें को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जुलाई माह में लूंब गांव निवासी सिपाही उमेश चौहान की हत्या कर दी गई थी। वह बिजनौर में सिपाही के पद पर तैनात था। उसकी शादी शामली के फुगाना गांव की रहने वाली सुप्रिया के साथ हुई थी। उसका पत्नी से मतभेद चल रहा था। वह 26 जुलाई को फुगाना गांव मेें कोर्ट में तारीख के बाद अपनी पत्नी को लेने गया था। लेकिन वहां पर उसकी हत्या कर दी गयी थी। बाद में उसका शव आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव मुंडेट के पास पड़ा मिला था। सिपाही के चाचा जयदेव और अन्य परिजनों ने शामली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस हत्या के मामले में उमेश की पत्नी के मौसा जितेंद्र, मामा अजय, पत्नी और अन्य ससुरालियों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। मामले की जांच भी शुरू हो गई थी। लेकिन अभी तक वहां की पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और उन्हें समझौता करने और सिपाही की जगह नौकरी दिलाने का दबाव पत्नी और ससुराल वालों द्वारा बनाया जा रहा है। इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने आईजी जोन को भी शिकायत की। लेकिन कोई गिरफ्तारी नही हुई। अब परिवार ने दीपावली न मनाने का ऐलान किया। साथ ही दीपावली के बाद सीएम से मिलेंगे। न्याय न मिलने पर वहीं पर ही भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें