फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद हिंद फौज का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद हिंद फौज का स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन

खेकड़ा। नमो सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आजाद हिंद फौज का स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अखंड भारत की पहली सरकार का यह 76वां स्थापना दिवस है। आजाद हिंद सरकार की स्थापना नेता जी ने देश के बाहर रहकर की थी और संसाधन जुटाकर सेना बैंक मुद्रा गुप्तचर सब विभाग तैयार किए थे। आजाद हिंद फौज भारत के युद्ध बंदी के रूप में भिन्न भिन्न देशों से नेता जी ने भारत के जवानों को छुड़ाकर सेना तैयार की थी। देश की आजादी में आजाद हिंद फौज के हजारो जवान शहीद हुए थे। कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनकी आजाद हिंद सेना के योगदान को महान बताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, सन्नी गुप्ता, आयुष जैन, सचिन गुप्ता, देव सिरोही, आदेश पंडित, कपिल धामा, सचिन, सर्वेश, राकेश कुमार, नीलकमल, संदीप प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें