रोडवेज के एआरएम ने बस स्टैंड पर मास्क वितरण शुरू कराए
बड़ौत। रोडवेज बसों में कोई यात्री अब बिना मास्क के यात्रा नहीं कर सकेगा। परिवहन विभाग ने बस स्टैंड पर भी मास्क की व्यवस्था की है। जिनका वितरण एआरएम ने बस अड्डे पर सोमवार को शुरू कराया।
एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि कई यात्री बिना मास्क के ही यात्रा करते देखे जा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए अब बिना मास्क के यात्रा करना संभव नहीं होगा। बस स्टैंड पर बनी कोविड-19 हेल्प डेस्क पर यात्रियों का तापमान लिया जाएगा। उसके बाद उन्हें मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों को एक मास्क के छह रुपये वसूले जाएंगे। इससे यात्री कोरोना बीमारी से बचाव कर सकेंगे। सभी यात्री मास्क लगाकर चलेंगे तो संक्रमण को खत्म किया जा सकेगा। मास्क वितरण के समय नरेन्द्र मान व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।