फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के सर्वोपरि हित के लिए संकल्पित होना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। हिंदू नववर्ष और आर्य समाज के 147 में स्थापना दिवस के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य धन कुमार शास्त्री ने कहा कि नववर्ष पर सृष्टि भी परिवर्तन करती है। मानव कल्याण के लिए अन्न-धन के भंडार भर देती है। पेड़ों पर नए पत्ते एवं फल आते हैं। हम सबको समाज के सर्वोपरि हित के लिए संकल्पित होना होगा।
विज्ञापन

यजमान आर्य समाज के प्रधान अभिमन्यु गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी संतोष गुप्ता, नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, पंकज गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी श्वेता गुप्ता, आर्य समाज के कोषाध्यक्ष मनोज आर्य एडवोकेट व उनकी धर्मपत्नी और वरुण जिंदल व उनकी धर्मपत्नी तानिया जिंदल रहे। माता रुकमणी देवी ने सभी को आशीर्वाद दिया। ओमपाल आर्य ने कहा कि हम सब जीवन को यज्ञमय बनाएं। सत्य मार्ग को अपनाकर अपना, अपने परिवार और समाज व राष्ट्र के उत्थान में सहयोग करें। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने सभी से कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने एवं दो गज की दूरी बनाए रखने का आह्वान किया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर व्यवस्थापक आर्य भूषण आर्य, सतीश जिंदल, गीता जिंदल, विपिन आर्य ब्रह्मचारी, रामपाल आर्य, हेमकांत आर्य, संदीप आर्य, संजीव जिंदल, शीशपाल आर्य, पवन आर्य, सुखदा आर्य ने भी यज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें