बागपत में फ्लैग मार्च निकालते आईटीबीपी के जवान।
- फोटो : amar ujala
बागपत। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। मतदाताओं से 11 फरवरी को वोट डालने का आग्रह किया। हिदायत दी कि किसी ने वोटर को डराने का प्रयास किया तो वह सीधे जेल जाएगा।
सीओ श्वेताभ पांडेय और कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने रविवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला। राष्ट्रवंदना चौक से इसका शुभारंभ हुआ। इसके बाद होली चौक, शौकत मार्किट, पांडव रोड, पुराना कस्बा और कोर्ट रोड होते हुए वापस राष्ट्रवंदना चौक पर पहुंची। इसके बाद अग्रवाल मंडी टटीरी और आसपास के संवेदनशील गांवों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अफसरों ने मतदाताओं से 11 फरवरी को निर्भीक होकर वोट डालने का आग्रह किया।
ग्राम प्रधान ने मतदाताओं को जागरूक किया
दोघट। निरपुड़ा ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आग्रह किया और निर्भीक होकर मतदान करने की बात की। कहा कि मतदाता किसी के प्रलोभन में न आएं। अगर किसी को कोई समस्या है तो उन्हें फोन पर इसकी सूचना दे। ग्राम प्रधान ने गांव में लगभग 190 परिवारों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और शत प्रतिशत वोटिंग करने की अपील की। ग्राम प्रधान आगामी तीन दिनों तक इसी प्रकार गांव में भ्रमण करेंगी। ग्राम वासियों ने इस कार्य की सरहाना की और ग्राम प्रधान की मदद करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ उषा, साजिदा, इमराना, सविता, नीतू, गुड़िया, साक्षी, अमरेश आदि रही।