फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के जाटों को पूर्ण समर्थन : तेवतिया 

Mon, 30 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जाट आरक्षण पर चर्चा करते जिला जाट महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे हरियाणा के जाटों की गूंज बागपत में भी दिखाई दे रही है। यहां के जाट महासभा के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर समाज को एकजुट कर रहे हैं। महासभा के जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतियां का कहना है कि उनका हरियाणा के जाटों को पूर्ण समर्थन है। जरूरत पड़ी तो यहां पर भी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


खेकड़ा पाठशाला के पास जाट समाज की मीटिंग में जिला जाट महासभा के अध्यक्ष जगपाल तेवतिया ने कहा कि वे हरियाणा के जाट समाज के पदाधिकारियों के संपर्क में हैं। कई बार यहां पर उनके साथ मीटिंग हो चुकी है। जाट आरक्षण के लिए अब तक करीब 40 से अधिक गांवों में बैठक हो चुकी है। इनमें मवीकलां, फखरपुर, सांकरौद, नंगला, सुन्हेड़ा, बंदपुर, काठा, ढिकौली, सांकलपुट्ठी शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जाटों को उनका पूरा समर्थन है। उनकी एक आवाज पर समाज के लोग हरियाणा में इकट्ठा हो जाएंगे। जरूरत पड़ी तो यहां पर भी आंदोलन किया जाएगा। वे किसी भी स्थिति में पीछे हटने वाले नहीं है। सभी लोगों ने उनका समर्थन किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें