फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखो रूपये की संपत्ति के लालच मे पत्नि और अबोध पुत्र को जान से मारने की नीयत से चलती कार से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। पति ने लाखों रुपये की संपत्ति हड़पने के लालच में पत्नी और अबोध बच्चे को जान से मारने की नीयत से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलती कार से फेंक दिया। पुलिस ने विवाहिता और बच्चे को अस्पताल में भिजवाया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नगर निवासी विवाहिता ने सोमवार को कोतवाली में पति के खिलाफ आरोप लगाया कि बारह वर्ष पूर्व उसकी शादी जानी मेरठ निवासी युवक से हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद उसने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद उसके पति की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। ससुराल वालों ने दिवंगत पति के हिस्से की करीब दस लाख रुपये की संपत्ति उसके अबोध बच्चे के नाम कर दी। इसके बाद विवाहिता के मायके वालों ने उसकी शादी बुलंदशहर के गांव खलौन निवासी युवक से कर दी। उसने वहां भी पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद महिला के दूसरे पति ने उसके पहले पति की संपत्ति को हड़पने के लिए उसका एवं पुत्र का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उन्हें मारने का भी प्रयास किया। बीती छह मार्च को पति उसे और उसके पुत्र को घुमाने के बहाने कार से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ले आया। वहां खेकड़ा के पास पति ने उसे और उसके पुत्र को चलती गाड़ी से नीचे गिरा दिया। जानकारी पाकर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने उन्हें वाहनों से कुचलने से बचा लिया। वहीं, आरोपी पति को भी हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें