डायल 112 की टीम को लेकर पहुंचा था पति, रंगे हाथ पकड़ा,
पति ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस पति के साथ होटल पहुंची, तो महिला ने पति और पुलिस को साथ देखते ही पकड़े जाने के डर से होटल की छत से लगभग 12 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी।
ये पूरी घटना वहां मौजूद ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। वीडियो में महिला को छत से कूदते हुए साफ देखा जा सकता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे देखकर क्षेत्रवासी भी हैरान रह गए।
हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहे कानूनी विवाद की जांच के साथ अब यह नया मामला भी जुड़ गया है।