फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और सास ने युवक को पीटा

Sat, 21 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में केस के संबंध में कोर्ट में आए युवक पर उसकी पत्नी और सास ने कचहरी के गेट पर हमला कर दिया। दोनों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की। इससे वहां हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं और लोगों ने मिलकर युवक को किसी तरह बचाया। बाद में पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


लोनी के खन्नानगर (मूल निवासी गांगनौली) में रहने वाले शहजाद पुत्र इदरीश ने बताया कि उसका निकाह मेरठ के खड़ौली निवासी युवती से 7 अप्रैल 2014 को हुआ था। पत्नी घर में झगड़ा रखती थी। कुछ समय बाद ही वह मायके चली गई और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

वह केस के संबंध में शुक्रवार को कोर्ट में आया था। आरोप है कि कचहरी से बाहर निकलते ही पत्नी और सास ने उस पर हमला कर दिया। उसकी बुरी तरह से पिटाई की। तहरीर के मुताबिक, शोर-शराबा होने पर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। अधिवक्ताओं और लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। बाद में दोनों उसे धमकियां देती हुई चली गईं।
विज्ञापन


एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि कचहरी परिसर व उसके आसपास एक के बाद एक मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। तीन दिन पूर्व पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद में संघर्ष हो गया था। इसमें महिलाओं ने एक अधिवक्ता की भी पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें