फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूजरा में दो पक्षों में संघर्ष

Fri, 20 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
धोखाधड़ी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के सूजरा गांव में युवती के अपहरण को लेकर शुक्रवार पीड़ित और आरोपी पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


 सूजरा गांव से युवती बृहस्पतिवार तड़के संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने पड़ोसी परिवार पर युवती का रिश्तेदार से अपहरण कराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर शिकायत की थी। युवती के परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस उसे भांप नहीं पाई। शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।

उनके बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें महिला समेत छह लोग घायल हुए। इनमें एक घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अपहृत युवती के पिता का कहना है कि विपक्षियों ने उसके दो भाई और बेटे पर रंजिश के चलते हमला किया है।
विज्ञापन


उधर, विपक्षी युवक का कहना है कि युवती के परिजनों ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया। इसमें वह स्वयं, उसकी मां और भाई घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

उधर, पुलिस युवती को बरामद करना तो दूर अभी तक उसका पता भी नहीं लगा पाई है।  कोतवाली एसएसआई लोकेंद्र शर्मा का कहना है युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले को लेकर गांव में झगड़ा हुआ है। मामले की जांच चल रही है। विवाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें