उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के बावली गांव की गोपी पट्टी में दो बाइक पर सवार बदमाशों ने 28 दिसंबर 2019 को बुजुर्ग विधवा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पीड़ित परिवार ने एक गांव के व्यक्ति को नामजद कराया गया था। पुलिस अब तक इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। जबकि आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों ने सीओ से सुरक्षा की गुहार लगाकर मामले के खुलासे का की गुहार लगाई है। सीओ ने पीड़ित को आश्वासन दिया है।
मां की हत्या के मामले में बेटे सतेंद्र ने गांव के ही कपिल तोमर पुत्र रणधीर पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अजित उर्फ हप्पू को पुलिस ने जेल भेज दिया था। हैप्पी बावली निवासी के नाम सामने आने पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सतेंद्र बागपत में विद्युत विभाग के एसई का चालक है।
वहीं सोमवार को परिजनों ने सीओ आलोक कुमार से कार्रवाई की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि आरोपी पक्ष उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहें है। सीओ ने उन्हें सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया है। इस संबध मे जब एसएसआई बलराम सिंह ने बताया कि इस घटना में नामजदगी गलत पाई गई थी और पुलिस जांच में अजित उर्फ हप्पू और हैप्पी का नाम प्रकाश में आया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/