फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिला तो बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन नहीं मिला तो बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन

बागपत। राजकीय शिक्षक संघ ने पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर यूपी बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार की चेतावनी दी है। शिक्षकों ने एसडीएम रामनयन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह और जिला मंत्री अश्वनी कुमार के नेतृत्व में शिक्षक कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम शकुंतला गौतम के नाम लिखित ज्ञापन एसडीएम सदर रामनयन को सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित राजकीय हाईस्कूलों के शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित शिक्षकों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर बोर्ड परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी दी है। नरेश कुमार भारद्वाज, सुधीर कुमार, कविता विश्वकर्मा, डॉ वंदना शर्मा, डॉ ज्ञांती सिंह, मंजू लता शुक्ला, तनु धामा, सरिता, रविंद्र कुमार और नितिन कुमार शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें