बागपत। डौला से अमीनगर सराय होते हुए पुरा महादेव तक मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया। जिसका रविवार को विधायक योगेश धामा ने शुभारंभ किया। इस मार्ग पर दस करोड़ रुपये बजट खर्च किया जाएगा। मार्ग का चौड़ीकरण होने से 20 गांवों के ग्रामीणों और पुरा मंदिर आने वाले कांवड़ियोंं को सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने डौला-हिसावदा-बुढसैनी-पुरा महादेव मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन से बजट मंजूर होने के बाद डौला-हिसावदा-अमीनगर सराय मार्ग का पहले सड़क निर्माण पूर्ण करा दिया, लेकिन अमीनगर सराय से पुरा मार्ग का निर्माण चौड़ीकरण को लेकर अटक गया था। जिसके बाद अफसरों ने अमीनगर सराय से पुरा महादेव मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। जिसके बाद 6.4 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 13.24 करोड़ रुपये बजट मंजूर कर दिया। ठेकेदार दस करोड़ रुपये में चौड़ीकरण के लिए तैयार हो गया। जिसकी निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रविवार को विधायक योगेश धामा ने चौड़ीकरण का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गौरव यादव, शशांक मलिक, बबलू मास्टर, मनोज, सतवीर प्रधान, डाॅ. अंकुर, प्रदीप, अवर अभियंता कुलदीप निमेष समेत अन्य मौजूद रहे।
- इन गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
अमीनगर सराय से पुरा मार्ग के चौड़ीकरण से बागपत जिले के सैडभर, बुढ़सैनी, मतानतनगर, हरियाखेड़ा, पुरा महादेव, मवीकलां, मवीखुर्द, हबीबपुर नंगला, डौलचा और मेरठ जिले के उकसिया, थिरोट, कल्याणपुर, उखलीना, डालमपुर, आटा चिंदौड़ी समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। जो नियमित रूप से इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। उधर पुरा महादेव मंदिर में साल में दो बार आने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओंं को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।