फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सिग्नल में तकनीकी खराबी से लड़खड़ाया ट्रेन संचालन

Mon, 04 Mar 2024 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहानपुर रेलवे मार्ग पर रविवार को सिग्नल में तकनीकी खराबी आने के चलते जहां शाहदरा आउटर के पास दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेन तकरीबन चार घंटे खड़ी रहीं, वहीं अन्य कई ट्रेन में घंटों लेट रहीं। पूरे दिन यात्री परेशान रहे। यात्रियों को बसों समेत अन्य निजी वाहनों व डग्गामार वाहनों में सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार को दिल्ली की ओर से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन जैसे ही दिल्ली से चलकर शाहदरा पहुंची, तभी अचानक सिग्नल में तकनीकी खराबी आ गई। तकरीबन चार घंटे ट्रेन वहीं पर खड़ी रहीं। ऐसे में दिल्ली की ओर से बड़ौत की ओर से आने वाली ट्रेन नंबर 04401, 01617, 14305 बड़ौत की ओर नहीं आ सकी और जो ट्रेन सहारनपुर व शामली की ओर से दिल्ली की ओर रवाना हुई, उनमें ट्रेन नंबर 01622, 04466 व 01619 समेत अन्य ट्रेनों को खेकड़ा व लोनी में रोक दिया गया। जनता एक्सप्रेस भी स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही।
करीब साढ़े 11 बजे तकनीकी फाल्ट ठीक होने पर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो सकी। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियोें को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में बहुत से यात्रियों ने या तो अपने निजी वाहनों में सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा या फिर डग्गामार वाहनों व बसों के सहारे। पूरे दिन यात्री परेशान दिखाई दिएं।
विज्ञापन


वर्जन-
दिल्ली में सिग्नल लाइन में तकनीकी फाल्ट के कारण ट्रेन देरी से चली। फाल्ट ठीक होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इस संबंध में यात्रियों को बार-बार एनाउंसमेंंट के जरिए अवगत कराया जा रहा था। - अनुज राठी स्टेशन मास्टर बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें