फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब बिछेगी पानी की पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर कब बिछेगी पानी की पाइप लाइन
विज्ञापन

बड़ौत। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग के दोनों ओर नाले निर्माण के चलते आसपास बसी कॉलोनी में पाइप लाइनें नहीं बिछाई जा सकी। जिस कारण बिजरौल रोड पर स्थित राम एंकलेव कॉलोनी के लोग पिछले तीन-चार माह से पानी के लिए तरसते रहते हैं।
बता दे कि पिछलेे एक साल से बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण व समतलीकरण का कार्य चल रहा है। कोरोना वायरस के चलते काम लॉकडाउन में बंद रहा। फिर विगत चार माह पहले कार्य दोबारा से शुरू हो गया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर नाले का निर्माण भी कराया जा रहा है। इस दौरान बिजरौल रोड रेलवे क्रासिंग के पास बसी राम एंकलेव कॉलोनी में पाइप लाइन बिछाने का जो कार्य होना था, वह ठप हो गया। पूरी कॉलोनी में सिर्फ एक सरकारी हैंडपंप है। ऐसे में लोगों को पेयजल को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते है कॉलोनीवासी
कॉलोनी में रहने वाले नीरज का कहना है कि नाले निर्माण के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। जबकि कॉलोनी में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पहले से ही तय था, लेकिन सड़क के दोनों ओर नाले निर्माण के चलते पाइप लाइन बिछाने मेें परेशानी उत्पन्न हो रही हैै।
विज्ञापन

बड़ौत। ओमकार और कैलाश राठी ने कहा पचरी कॉलोनी में सिर्फ एक हैंडपंप लगा हुआ है। यदि ऐसे में जल्द पाइप लाइन बिछाई जाए तो या लोगों को पेयजल संकट से छुटकारा मिल जाएगा।
नगर पालिका कर्मचारियों को भेजकर जल्द ही पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। - अमित राणा चेयरमैन नगर पालिका बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें