फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मायके से पत्नी नहीं आई तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन गमगीन
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के एक युवक ने सोमवार देर रात इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि मायके से उसकी पत्नी ने आने से इंकार कर दिया था। युवक की मौत से जहां परिजन गमगीन हैं। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर निवासी तनु पुत्र कृष्णपाल की बिनौली थाना क्षेत्र के गल्हैता गांव निवासी युवती के साथ कुछ साल पहले शादी हुई थी। मामूली कहासुनी को लेकर पत्नी अपने मायके चली गई। सोमवार सुबह युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल गल्हैता गया था, लेकिन पत्नी ने साथ आने से इंकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी युवक की पत्नी नहीं आई, जिसके बाद युवक वापस अपने घर आ गया। इसके बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें