फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेयजल टंकी का मीटर फुंका तो पानी को तरसे दस हजार परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के पुराने कस्बे में सुभाष गेट पर स्थित पेयजल टंकी के नलकूप पर लगा मीटर फुंक गया। मीटर सोमवार को फुंकने के बाद भी ठीक नहीं कराया गया, जिससे दस हजार घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को सरकारी हैंडपंपों और पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पानी लाना पड़ा। मंगलवार को मीटर बदलवाया गया, मगर शाम को केवल दस मिनट ही पेयजल आपूर्ति हो सकी।
विज्ञापन

पुराने कस्बे में सुभाष गेट के पास स्थित टंकी से मोहल्ला देशराज, केतीपुरा, काजीपुरा, मोहल्ला देशराज, चौहानान, वाल्मीकि बस्ती समेत अन्य कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। नगर पालिका के जलकर अधिकारी राज बहादुर ने बताया कि पिछले कई दिन से पेयजल टंकी के नलकूप में बिजली की काफी समस्या हो रही थी। वहां कभी हाई वोल्टेज हो रही थी तो कभी लो वोल्टेज हो रही थी। इसकी शिकायत ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन करके की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
इसकी वजह से सोमवार को नलकूप पर लगा मीटर फुंक गया। इससे सोमवार शाम और मंगलवार सुबह पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। पुराने कस्बे के करीब दस हजार परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोनू, राजेंद्र, नईम, आदिल आदि ने नाराजगी जताते हुए नगर पालिका व ऊर्जा निगम कार्यालय पर हंगामा करने की बात कही तो मंगलवार को ऊर्जा निगम के अफसरों ने मीटर बदल दिया। इसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को केवल दस मिनट मिला पानी
पुराने कस्बे में रहने वाले वीरसिंह, अमित, श्याम आदि ने बताया कि पहले पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही थी और मंगलवार शाम को पानी आया जरूर, मगर दस मिनट बाद ही बंद हो गया। इस तरह निर्धारित समय तक पेयजल आपूर्ति नहीं की गई। उनका कहना है कि इस तरह काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-
-शब ए बरात पर घर में साफ-सफाई कराई जा रही थी, लेकिन पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी पानी नहीं आया था। इस तरह पहले भी कई बार हो चुका है। -आरिफ
-पेयजल टंकी का मीटर फुंकने से पेयजल आपूर्ति ठप रही, इसकी वजह से पड़ोसियों के घरों में लगे सबमर्सिबल से पानी भरना पड़ा। वहीं मोहल्ले के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। -श्रीनिवास चौहान
वर्जन-
पेयजल टंकी का मीटर फुंकने की वजह से पेयजल आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम की टीम ने खराब मीटर बदलकर नया लगवा दिया। इसके बाद पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी गई। -केके भड़ाना, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें