बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में मंगलवार रात शाह आलम पर हमला करने वालों के घर पुलिस वाले नहीं गए तो बुधवार की सुबह हमलावरों ने फिर से धमकी दे दी। इसमें बुधवार को शाह आलम के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
केतीपुरा मोहल्ला निवासी शाह आलम ने बताया कि 22 दिसंबर की रात में कुछ पुलिसकर्मी कागज लेकर कुछ लोगों को तलाश रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उससे दो-तीन युवकों के नाम लेकर जानकारी की तो उसने घर का पता बता दिया। मंगलवार रात अपने घर के बाहर खड़ा होकर अपनी गाड़ी आने का इंतजार कर रहा था, तभी तीन युवकों ने वहां आकर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार की महिलाएं बचाने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों को घर बताने का अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए।
घायल शाह आलम का सीएचसी में उपचार कराया गया। आरोप लगाया कि रात में पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई नहीं की तो बुधवार को फिर से आरोपी पक्ष के लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसमें बुधवार को दूसरे पक्ष के शानू पक्ष की महिला ने भी मारपीट का आरोप लगाया। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि दोनों शिकायत की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बागपत के केतीपुरा मोहल्ले में मारपीट करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हमलावर: स्रोत वीडियो ग