फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की रडार पर 40 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने वर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान से लेकर दावेदारों की सूची भी तैयार कराई, सभी के आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले जा रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। बिहारीपुर गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश में दुकानदार की हत्या होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। जिले के 40 गांव पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस ने इन गांवों के वर्तमान, पूर्व प्रधान से लेकर दावेदारों की सूची तैयार कर ली, जिनके आपराधिक रिकाॅर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

जिले में प्रधानी चुनाव की रंजिश में कई बार हत्याएं हो चुकी हैं। इसके अलावा चुनाव में अपनी जीत तय करने के लिए विपक्षी दावेदार को जेल भिजवाने के लिए शिकायतें भी होती रहती हैं। अब प्रधानी चुनाव नजदीक आ गया है तो गांवों में चर्चा भी जोरों पर होने लगी है। इसके अलावा वर्तमान प्रधान के सामने नए-नए दावेदार भी आने लगे हैं। इस दौरान आपस में टिप्पणी करने को लेकर विवाद भी हो रहे हैं। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने ऐसे गांवों की सूची तैयार कराई, जहां चुनाव की रंजिश में घटनाएं हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गांव पुलिस के रडार पर

प्रधानी चुनाव को लेकर किरठल, चांदनहेड़ी, बिहारीपुर, सिरसली, खैला, मंसूरपुर, ढिकौली, वाजिदपुर, बावली, बली, पाबला, मलकपुर, निवाड़ा, नौरोजपुर गुर्जर, बाघू, मवीकलां, सांकरौद, खट्टा प्रहलादपुर, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, ट्योढ़ी, गाधी, धनौरा सिल्वरनगर, बसी, सुन्हैड़ा, तुगाना, रमाला, ककड़ीपुर, सूप, शेरपुर, आरिफपुर खेड़ी, महावतपुर, गांगनौली, तमेलागढ़ी समेत 40 गांव पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें