फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अखिलेश यादव के साथ रालोद के जिला पंचायत अध्यक्ष पति का फोटो वायरल हुआ तो राजनीतिक हलचल मची

Sun, 23 Mar 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य सपा नेताओं के साथ बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर के पति जय - फोटो : mathura
विज्ञापन
बागपत। जिले में शनिवार देर शाम तब राजनीतिक हलचल मच गई, जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ रालोद की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर के पति जयकिशोर का फोटो वायरल होने लगा। फोटो को वायरल करते हुए लोगों ने लिखा कि बागपत में रालोद को बड़ा झटका लगा और जिला पंचायत अध्यक्ष व पति सपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन

इसे लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने पोस्ट डालकर सवाल उठाए तो जिला पंचायत अध्यक्ष की बेटी तनवी किशोर ने साफ किया कि इस तरह से अफवाह न फैलाए और वह रालोद में रहेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल किया गया फोटो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास का बताया जा रहा है, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर के साथ ही सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, जिला सचिव संजीव त्यागी समेत अन्य नेता खड़े हुए है। यह फोटो व्हाट्स एप व फेसबुक पर शनिवार देर शाम को रालोद कार्यकर्ताओं व अन्य ने वायरल करके लिखा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर व उनके पति जयकिशोर ने सपा ज्वाइन की।
इसके वायरल होते ही बागपत की राजनीति में हड़कंप मच गया, क्योंकि प्रदेश में बागपत अकेली सीट है, जिसपर रालोद का कब्जा है। इसको लेकर भी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में काफी बवाल हुआ था, तब किसी तरह से यह सीट रालोद को मिल सकी थी। ऐसे में अध्यक्ष के सपा में जाने की पोस्ट वायरल होने से रालोद नेता भी पूरे मामले को पता करने में जुट गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर ने रात में किसी का फोन नहीं उठाया। मगर, सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि वह किसी काम से लखनऊ गए थे और जिस होटल में वह रुके थे, उसमें ही जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर थे। जब वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने जा रहे थे तो पुरानी पहचान होने के कारण जयकिशोर ने भी उनसे शिष्टाचार भेंट कर ली। उन्होंने कहा कि जयकिशोर के सपा में आने की कोई बात ही नहीं है।
फेसबुक पर इसको लेकर वायरल हुई पोस्ट पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर की बेटी तनवी किशोर ने लिखा कि इस तरह अफवाह न फैलाई जाए। यह पुराना फोटो गठबंधन के समय का है। वह रालोद के साथ थे और रालोद के साथ ही रहेंगे। मगर, यह जरूर है कि इस फोटो व पोस्ट के वायरल होने से शनिवार रात को राजनीतिक हलचल मचती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें