फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अनैतिक संबंधों के कारण की थी राजमिस्त्री की हत्या

Sun, 23 Mar 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बसौद गांव में पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपी वेदप्रकाश । स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
अमीनगर सराय। बसौद गांव के राजमिस्त्री ईश्वर की हत्या बेटे ने पत्नी से अनैतिक संबंधों के कारण फावड़े से गले पर वार करके की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे वेदप्रकाश उर्फ वेदू को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बसौद गांव के राजमिस्त्री ईश्वर का शव शुक्रवार को गौसपुर गांव के शौकत अली के खेत में पड़ा मिला था, जिसकी गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि घटना के बाद राजमिस्त्री के बेटे वेदप्रकाश से पूछताछ की गई तो उसने पिता ईश्वर के पत्नी से अवैध संबंध होने की जानकारी दी। इस बात को लेकर पिता ईश्वर की हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन

वेदप्रकाश ने बताया कि पत्नी से अवैध संबंध होने के चलते पिता उसे खर्चा भी नहीं देता था और खर्चे के सारे रुपये उसकी पत्नी को लाकर देता था। शुक्रवार को घटना से पहले उसने पिता से बैंक में किस्त जमा करने के लिए रुपये मांगे, लेकिन पिता ने धमका दिया। इससे क्षुब्ध होकर फावड़े से वार कर उसने अपने पिता की हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें