फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पेयजल टंकी के कक्ष का लिंटर झुका तो ग्रामीणों ने निर्माण रोका

Mon, 01 Jul 2024 06:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, रटौल। मथुरा में टंकी गिरने पर दबकर दो लोगों की मौत व कई के घायल होने की घटना एक दिन पहले ही हुई है। मगर अधिकारी इन पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां भी मंसूरपुर गांव में कुछ ऐसे ही हालात है। जहां निर्माणाधीन पेयजल टंकी के संचालन कक्ष का लिंटर झुकने से ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करते हुए मानकों के अनुसार सामग्री नहीं लगाने का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

मंसूरपुर गांव के रहने वाले प्रधानपति ओमवीर सिंह, राजवीर सिंह, मनोज हुड्डा, ने बताया कि गांव में छह करोड़ रुपये की लागत से पेयजल टंकी का निर्माण चल रहा है। जिसकी चहारदीवारी कर टंकी के लिए बोरिंग कर एक कक्ष का निर्माण कराया गया। जिसके बाद पिलर लगाने का कार्य चल रहा है। पेयजल टंकी संचालन के लिए बने कक्ष का लिंटर झुक गया, जिससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ गया है।
उन्होंने कक्ष निर्माण में मानकों के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने बताया कि मथुरा में एक दिन पहले पेयजल टंकी भरभराकर गिर गई थी। मानकों के अनुसार निर्माण होने पर ही काम शुरू होने देने की चेतावनी दी। मांग करने वालों में सुरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, बिरमपाल, यशपाल, सन्नी, राजबीर सिंह, विकास समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

- निर्माण सही नहीं होने से हादसा होने का खतरा
पेयजल टंकी का निर्माण मानकों के अनुरूप किया जाना चाहिए, जिससे टंकी लंबे समय तक चलेगी। मानकों के अनुरूप कार्य नहीं होने से हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। - राजबीर सिंह, ग्रामीण
- लिंटर झुकने से उजागर हो रही लापरवाही
पेयजल टंकी संचालन के लिए बने कक्ष का लिंटर झुकना से लापरवाही उजागर हो रही है। कक्ष का निर्माण मानकों के अनुरूप किया जाता तो वह झुकता नहीं। इसकी जांच होनी चाहिए। - मनोज हुड्डा, ग्रामीण
वर्जन- मंसूरपुर गांव में पेयजल टंकी का लिंटर झुकने का मामला संज्ञान में नहीं है। इसके संबंध में कार्यदायी संस्था से जवाब मांगा जाएगा। - अमित कुमार वर्मा, जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें