फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाई की मौत होने पर बहन ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नयागांव उर्फ हमीदाबाद में सुरेश कश्यप (43) की मौत होने पर उसकी बहनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शामली जिले के कांधला की रहने वाली पिंकी ने बताया कि उसका भाई गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता है। आरोप है कि उसके भाई सुरेश कश्यप की हत्या कर दी गई और उन्हें शव भी नहीं देखने दिया। उन्हें घर से भगाकर परिवार वाले अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हुए थे। वहां पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद होने के कारण हत्या का आरोप लगाया गया । मृतक सुरेश काफी समय से टीबी से बीमार भी बताया गया। इसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें