फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अन्याय होने पर सभी एकजुट होकर आवाज उठाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 14
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय के शिव मंदिर प्रांगण में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई, जिसमें महासभा के पदाधिकारियों ने 17 नवंबर को डीएम कार्यालय पर ब्राह्मण स्वाभिमान धरने को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ महासभा के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुधीरकांत शर्मा ने समाज में भाईचारे की मिसाल कायम करने और ब्राह्मण के साथ किसी भी तरह का अन्याय होने पर सभी को एकजुट होकर उसके खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज अपने हिम्मत और हौसले से आगे बढ़ रहा है। 17 नवंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल ब्राह्मण स्वाभिमान धरना दिया जाएगा। इसमें प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन करने, परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने, खेड़ा परशुराम को कॉरिडोर में शामिल करने, युवाओं को रोजगार की मांग की जाएगी। इस मौके पर महासभा ने समाज की मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया। बैठक की रविशंकर शर्मा, मनोज शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनीषा शर्मा, उमा चतुर्वेदी, राकेश शर्मा, शीलू शर्मा, रोहित सभासद, मनोज शर्मा, महेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, लीलू, सतपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें